प्रदीप श्रीवास्तव बने अध्यक्ष
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_958.html
जौनपुर। कायस्थ कल्याण समिति का द्विवार्षिक चुनाव शास्त्री कान्वेण्ट स्कूल कालीकुत्ती में चुनाव अधिकारी आरडी श्रीवास्तव की देख रेख में हुआ। प्रदीप श्रीवास्तव को अध्यक्ष, शशि मोहन अस्थाना को महासचिव, डा0 अशोक अस्थाना वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गौरव श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, डा0 रवि श्रीवास्तव सचिव, आलोक रंजन संग्ठन सचिव, पुष्कर श्रीवास्तव प्रचार सचिव तथा ज्ञान चन्द श्रीवास्तव लेखा परीक्षक चुने गये। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, भाजपा के नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्त, विजय अस्थाना ने अपने सम्बोधन में समिति की मजबूती एवं सामाजिक व रचनात्मक कार्यो पर बल देते हुए सहयोग की अपील किया। संचालन प्रदीप अस्थाना ने किया।
