अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_496.html
जौनपुर। मड़ियाहूं नगर में अतिक्रमणकारियों पर रविवार को प्रशासन का
बुलडोजर चला। तहसील मुख्यालय से सटे सब्जी मंडी व मछलीशहर मार्ग पर अभियान
चला। प्रशासन की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
प्रशासन की टीम रविवार की सुबह आठ बजे जेसीबी मशीन को लेकर नगर में पहुंची। यह अभियान तहसील मुख्यालय से सटा सब्जी मंडी व मछलीशहर मार्ग पर चलाया गया। टीम में उपजिलाधिकारी रामकेश यादव, नगर पंचायत ईओ धर्मराज, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स रही। दुकानों पर लगे छोटे-बड़े टिन शेड, नालियों पर लगे स्थाई व अस्थाई पटिया को उखाड़ फेका गया। साथ में कहीं-कहीं पूर्व में बनी नाली को तोड़कर और बाहर की तरफ किया गया। इसकी चपेट में आने से कई लोगों का चबूतरा व सीढ़ी भी तोड़ी गई। दुकानों के दरवाजों से सटकर नाली का निर्माण पहले से ही हुआ है। अब नाली के ऊपर दीवार से सटा टिन शेड अथवा साइन बोर्ड को जेसीबी मशीन द्वारा ढहाया गया। वहीं पर कुछ प्रभावशाली लोगों को छोड़कर आगे बढ़ जाया गया। इसकी चर्चाएं खास है।
पूरे दिनभर नगर में अतिक्रमण को लेकर हलचल बनी रही। अतिक्रमण हटाते समय कहीं-कहीं नोक-झोंक भी हुई। प्रशासन अपनी मंशा के तहत अतिक्रमण हटाने पर तटस्थ रहा। नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर मिलीजुली चर्चाएं पूरे दिन होती रहीं। इसे किसी ने सराहा तो किसी ने निंदा भी की।