माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव रविवार को

जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव के लिए मतदान रविवार को तिलकधारी इंटर कालेज में होगा। जनपद के 522 शिक्षक प्रतिनिधि 12 साल बाद वोट डालेंगे। मतदान की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं अंतिम दिन प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है।
जनपद में वर्ष 2002 में माध्यमिक शिक्षक संघ के लिए मतदान हुआ था। इसके बाद माध्यमिक शिक्षकों का कई संगठन बन गया लेकिन आम सहमति से ही जनपद कार्यकारिणी गठित कर ली जाती थी। इस वर्ष चेत नारायण गुट में अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए आम सहमति नहीं बन पाई और दोनों पद पर तीन-तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिला से लेकर अंतिम समय तक जीत ले लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
संघ के जिलाध्यक्ष डा.राकेश सिंह ने बताया कि पांच शिक्षकों पर एक प्रतिनिधि होता है जो मतदान करता है। जिले 522 शिक्षक प्रतिनिधि मतदान करेंगे। चुनाव की पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश मंत्री रमेश सिंह व मिर्जापुर मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह को पर्यवेक्षक नामित किया गया है। नामित पदाधिकारियों की देखरेख में सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके बाद मतगणना होगी।

Related

खबरें 7914534021628911925

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item