जौनपुर। मरकजी सीरत कमेटी का एक प्रतिनिधिमण्डल सोमवार को अध्यक्ष के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कमेटी ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों की तरफ ध्यान दिलाया जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी मांगों को पूरा किया जायेगा। प्रतिनिधिमण्डल में लाल मोहम्मद राइनी, नेयाज ताहिर, अरशद कुरैशी, फिरोज, डा. रेयाज आलम, इरशाद मंसूरी, शकील मंसूरी, मो. खालिद, शुएब खां, रौशन अली, डा. हसीन, डा. एहसान, शहनवाज अंसारी, हाफिज शाह, तनवीर आलम, जफर मसूद, अंसार इदरीसी, साजिद अनवार, समीर असलम खां, परवेज अख्तर, एखलाक राइनी, मो. असद के अलाव अन्य लोग शामिल रहे।