किसानों के लिये निःशुल्क सर्विस कैम्प का हुआ आयोजन

जौनपुर। होण्डा सिपल पावर प्रोडक्ट्स लिमिटेड द्वारा किसानों के लिये सोमवार को नगर के रूहट्टा स्थित सिंह इंजीनियर्स में होण्डा पम्पसेट की जानकारी के लिये निःशुल्क सर्विस कैम्प का आयोजन हुआ जहां कम्पनी के सर्विस इंजीनियर शिवांशु श्रीवास्तव ने किसानों को इंजन के उचित रख-रखाव और तेल बचत के साथ सिंचाई सम्बन्धित योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। अन्त में स्थानीय फर्म के अधिष्ठाता आशुतोष सिंह ने बताया कि पालिटेक्निक के पास स्थित कृषि भवन परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा स्व. चैधरी चरण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर किसान सम्मान दिवस पर होण्डा पम्पसेट का स्टाल लगाया जायेगा। साथ ही किसानों को सम्बन्धित जानकारी से भी अवगत कराया जायेगा। अन्त में अविनाश सिंह ने शिविर में आये अधिकारियों, कर्मचारियों, किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

खबरें 1525384815274367105

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item