आटो रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन

  जौनपुर। श्रमिक कल्याण समिति ने आटो रिक्शा चालकों के प्रति हो रहे अन्याय के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया जिसके क्रम में पहले राजा साहब के पोखरे पर सभी आटो रिक्शा चालक अपने वाहन को लेकर एकत्रित हुये जहां सभा करने के बाद एक जुलूस की शक्ल में कलेक्टेªट पहुंचे। इस दौरान समिति के बैनर तले 7 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप करके अपनी पीड़ा को दूर करने की मांग किया जिस पर जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वस्त किया। ज्ञापन के माध्यम से समिति ने कहा कि आटो रिक्शा के शहर में प्रवेश प्रतिबंध हटाया जाय। पुलिस उत्पीड़न रोका जाय। जनपद के प्रमुख चैराहों पर आटो स्टैण्ड बनाया जाय। चालकों का बैंक कर्ज माफ किया जाय। चालकों को भारतीय जीवन बीमा अधिनियम का बीमा किया जाय। चालकों के बच्चों सहित परिवार का शैक्षणिक व आर्थिक स्तर सुदृढ़ किया जाय। चालकों पर धनबल व बाहुलियों द्वारा किये जा रहे अत्याचार को रोका जाय। जिलाधिकारी को सौंपे गये ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल महोदय को भी प्रेषित किया गया। इस मौके पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अख्तर अली के अलावा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मौर्य, मो. फजल, जय प्रकाश, रामचन्दर यादव, सूरज यादव, छोटू यादव, सुरेश यादव, राकेश यादव आदि चालक मौजूद रहे।

Related

खबरें 3270072497812176797

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item