
जौनपुर। नगर से सटे राम निरंजन इण्टर कालेज कजगांव में पिछले 3 महीने से चलाया जा रहा कराटे प्रशिक्षण अब अंतिम रूप में आ गया है, क्योंकि अब उक्त विद्यालय के कक्षा 6 से लेकर 12 तक की छात्राओं को कराटे के बाद शस्त्र प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर के माध्यम से आत्मरक्षार्थ आयोजित शिविर में प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षक संतोष सेठ ने बताया कि यह शिविर पिछले 3 माह से इस विद्यालय में चल रहा है जिसके माध्यम से विद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षार्थ कराटे सिखाया जा रहा है। इतना ही नहीं, अब उन्हें शस्त्र प्रशिक्षण की कड़ी में लाठी चलाना सिखाया जा रहा है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित स्पोट्र्स शिक्षक सुनील सिंह के अलावा तमाम शिक्षक भी उपस्थित रहे।