पंजाबी मार्केट के विवाद का हुआ पटाक्षेप
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_978.html
जौनपुर। नगर के पंजाबी मार्केट में दुकान आवण्टन को लेकर बीते रविवार को उपजा विवाद एक ही दिन में आज शांत हो गया, क्योंकि प्रदर्शन करने वाले लोग अब सोसायटी में ही अपनी आस्था व्यक्त कर दिये। इस बाबत सोेमवार को सफरर्स कोआपरेटिव हाउसिंग सोसायटी लिमिटेड की बैठक हुई जहां प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया गया कि सोसायटी का पूरा प्रयास होगा कि सदस्यों की समस्याओं का निराकरण अतिशीघ्र हो जायेगा तथा जो भी अप्रत्यक्ष व अनचाही बंदी आदि हुई है, वह दुबारा न हो। सभी सदस्य अपना व्यवसाय पूर्व की भांति करें। इस पर उपस्थित सभी लोगों ने सोसाइटी के पक्ष में नारेबाजी करते हुये उनके इस निर्णय का समर्थन किये। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह, सचिव दीपक चिटकारिया, सरदार त्रिलोचन सिंह, प्रवीन पाल सिंह, अनूप बाधवा सहित कार्यकारिणी सदस्य तरनजीत सिंह, मनीष सेठी, श्याम सुन्दर मिंगलानी, सतीश चिटकारिया, श्याम वर्मा आदि उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर प्रदर्शनकारियों द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार आज हुई आम साधारण की बैठक में सोसायटी में हो रही अनियमितताओं पर विचार-विमर्श हुई जहां सचिव दीपक चिटकारिया ने एक सप्ताह के अंदर सारी समस्याओं का समाधान करने की पहल किया जिस पर समस्त पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया। इस अवसर पर श्याम सुन्दर, मनीष सेठ, तरनजीत, दीपक चिटकारिया, सतीश, हरीश, कमल, रवि सहित अन्य उपस्थित रहे।
