द्वारचार के बाद दुल्हे को आया चक्कर बैरंग लौट गई बारात
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_59.html

जानकारी के मुताबिक गोपीगंज थाने के बारात रामबख्शपुर गांव निवासी दिलेर सिंह ने अपनी बेटी की कमला की शादी जौनपुर जिले के मीरगंज थाने के भटहर निवासी खेमराज सिंह के बेटे धीरज के यहां तय की थी। दोनों नाम काल्पनिक हैं। निर्धारित तिथि रविवार को बारात आई। धूमधाम से द्वारचार की रस्म निभाई गई। बाद में जब लोग भोजन करने आ रहे थे उसी दौरान दुल्हे धीरज को चक्कर आ गया। इस बात की खबर किसी ने लड़की वालों को बाता दिया कि दुल्हे को दौरे की बीमारी है। इसी बात से खफा लड़की वाले लड़के वालों पर पिल पड़े। लोगों के बीच बचाव के बाद भी बात नहीं बनी। लड़की वालों से शादी से इनकार कर दिया। शादी नहीं हुई लेकिन लड़की वाले खर्च की गई रकम पर अड़ गए। बाद में इस घटना की खबर जब गोपीगंज पुलिस को लगी तो वहां पुलिस भी पहुंच गई। दोनों तरफ से समझौता हुआ। फिर लड़की वालों को लड़के वालों ने डेढ़ लाख से अधिक की धनराशि वापस की इसके बाद बारत वापस जौनपुर लौटी।