भदोही से बसपा ने घोषित किया उमीदवार

भदोही। प्रदेश में चुनावों को लेकर राजनीति अभी से गरमाती दिखती है। अभी चुनावों में वक्त है लेकिन बसपा अपनी पार्टी प्रोविजन के अनुसार विस प्रभारियों की अभी से घोषणा करने लगी है। सोमवार को जिले के मोढ़ में आयोजित रैली में मिर्जापुर जोनल क्वार्डिनेटर आरके चैधरी ने भदोही विधान सभा से पूर्व बसपा विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी को दोबारा उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। इस दौरान चैधरी प्रदेश की सपा सरकार पर जम कर हमला किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी को हर मोर्चे पर विफल बताया।
चैधरी ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि सुश्री बहन जी के निर्देश पर रवींद्र नाथ त्रिपाठी को भदोही विधान सभा से पार्टी की ओर से उम्मीदवार घोषित किया जाता है। हलांकि अभी चुनावों में वक्त है। लेकिन त्रिपाठी विधान सभा प्रभारी की जिम्मेदारी निभाते हुए जनता की लड़ाई लड़ते रहेंगे। उल्लेखनीय होकि त्रिपाठी को बसपा ने 2012 के आम चुनाव में भी इसी विधान सभा से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन उन्हें सपा विधायक जाहिद बेग से पराजय का सामना करना पड़ा था। भदोही की तीनों सीटों पर सपा का परचम लहराया था। त्रिपाठी 2007 में बसपा लहर में पहली बार जौनपुर की बसरठी विधान सभा से विधायक निर्वाचित हुए थे। उन्हें प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का महौल हैं

Related

खबरें 7657224416779566626

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item