ठण्ड की मार से हर वर्ग बेहाल
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_619.html
जौनपुर। गलन भरी सर्दी ने जन मानस को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। कोहरे आलम दोपहर यह रहा कि चन्द कदम पर दिखाई नहीं दे रहा था वाहन लाइट जलाने के बाद रेग रहे थे। दोपहर बाद सूर्य के दिखने से पारा कुछ समय के लिए 20 डिग्री तक पहुंचा। सर्दी से यातायात बुरी तरह से प्रभावित रहा। सड़कों पर वाहन दौड़ने के बजाय रेंग रहे है। मौसम की मार से हर वर्ग त्रस्त है। बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ है। गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गयी है। विगत सप्ताह से जारी ठण्ड से पशु पालक भी परेशान है। शीत लहर का प्रकोप निरन्तर बढ़ता जा रहा है। सारे काम बुरी तरह से प्रभावित हो रहे है। कभी कोहरा तो कभी बर्फीली हवायें जुल्म ढा रही है। अधिकतर लोग घरों में ही दुपके हुए हैं। जिला एवं तहसील मुख्यालय पर चन्द स्थानों पर अलाव जल रहा है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन की ओर तबज्जो नहीं दी जा रही है जिससे वे भगवान भरोसे मौसम की मार झेल रह है। प्रशासनिक राहत गांवों में रहने वाले लोगों तक नहीं पहुंच रही है सबसे बुरा हाल तो बेजुबान पशुओं का है। अधिकतर किसानों के पशु छप्पर अथवा पेड़ के नीचे बंधे रहते हैं। मंगलवार की सुबह से छाये कोहरे और कड़ाके की ठण्ड से लोग पूरा दिन ठिठुरते रहे। ग्रामीण पेड़ की डाल और सूखे पत्ते जलाकर ठण्ड से बचने का प्रयास कर रहे है।

