झारखण्ड में मिली अप्रत्याशित जीत पर भाजपाइयों ने जतायी खुशी

 जौनपुर। झारखण्ड में गत दिवस सम्पन्न हुये विधानसभा चुनाव के आज हुये मतगणना में भारतीय जनता पार्टी को मिली अप्रत्यशित जीत पर जौनपुर के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जीत की खुशी मनायी। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों ने नगर में विजय जुलूस निकालकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जहां बधाई दिया, वहीं पार्टी को झारखण्ड में सरकार बनाने के लिये मिली सीट सहित जम्मू-कश्मीर मंे भी अधिक सीट निकालने पर खुशी जतायी। आज खुशी जताने वालों में महंथ सूर्य प्रकाश जायसवाल, दिनेश सिंह, सुनील सेठ, संतोष त्रिपाठी, महिला नेत्री श्रीमती किरन श्रीवास्तव, माधुरी गुप्ता, मेनका सिंह, रंजना सिंह, पूनम विश्वकर्मा, आलोक सेठ, मानिक चन्द्र सेठ, विकास अग्रहरि, अशोक मौर्य, सरस चन्द्र गौड़ सहित सैकड़ों पदाधिकारी प्रमुख रहे।

Related

खबरें 8872081794173742048

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item