चार अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_672.html
जौनपुर। मंगलवार की रात शाहगंज क्षेत्र के अरगूपुर कला गांव में
धारदार हथियार से हुई युवक चंद्रकांत यादव की हत्या के मामले में चार
अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
मंगलवार की रात गांव के निवासी हरीराम का पुत्र चंद्रकांत यादव (24) अपने साथी गोरख उर्फ राज कुमार के साथ शौच के लिए गया था। वहां पर धारदार हथियार से हमला करके चंद्रकांत की हत्या कर दी गई। साथी गोरख घायल हो गया। इस मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। चंद्रकांत के पिता हरीराम की तहरीर पर कोतवाली में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस संदेह के आधार पर एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।