सर्वाधिक सदस्यों वाली पार्टी बनेगी भाजपा
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_460.html
जौनपुर। जिले के सदस्यता प्रभारी वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह
ने दावा किया कि भाजपा शीघ्र ही दुनिया के सर्वाधिक सदस्यों वाली पार्टी
बनेगी।
वे बुधवार को टीडी महिला कालेज के मुख्य द्वार पर महिला मोर्चे द्वारा आयोजित सदस्यता शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चे की जिलाध्यक्ष माधुरी गुप्ता व संचालन श्रम प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय सह संयोजक मेनका सिंह ने किया। शिविर के दौरान 532 लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस मौके पर सदस्यता प्रमुख सुशील उपाध्याय, नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, धर्मपाल चौधरी, अंजू शर्मा, संगीता नारंग, विमला श्रीवास्तव, रंजना सिंह आदि सक्रिय रहीं।
इसी प्रकार भाजपा सामाजिक न्याय मोर्चा की जिला इकाई व पार्टी की नगर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में भंडारी रेलवे स्टेशन पर सदस्यता शिविर लगाकर 632 लोगों को पार्टी से जोड़ा गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की विकासवादी सोच से जनता प्रभावित होकर स्वयं सदस्य बन रही है। इस मौके पर डा.उमाशंकर प्रजापति, विष्णु गुप्ता, विकास पंडा आदि मौजूद रहे।
जलालपुर स्थित बयालसी महाविद्यालय के समीप शिविर का उद्घाटन डा.हरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इसमें 250 लोगों को सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर डा.अजय कुमार सिंह, रणविजय सिंह, रामचंद्र मौर्य, रणंजय सिंह आदि मौजूद रहे।
सिंगरामऊ कस्बे में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्र व सदस्यता प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में दो सौ सदस्य बनाए गए। इस दौरान रवि सिंह, प्रमोद सिंह, दयाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
मड़ियाहूं के स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में इस बाबत हुई बैठक में कौशलेंद्र सिंह ने अभियान को गति प्रदान करने के लिए मंडलवार बूथ प्रभारी बनाए जाने की बात कही। इस मौके पर सुशील उपाध्याय, ब्रह्मादेव मिश्र, राज शंकर पांडेय, विजय जायसवाल, भइया राम पटेल आदि रहे।