अन्जुमनो ने नौहा व मातम कर रसूले खुदा को नजराने अकीदत पेश किया
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_727.html
जौनपुर । पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहेब व उनके नवासे इमाम हसन की शहादत की याद में नगर के मोहल्ला बारादुअरिया में 27 सफर का कदीमी जुलुस निकाला गया । जिसमे शबीहे ताबूत,अलम ज़ुलजनाह व ऊँटो पर अमारी की जियारत करने के लिए लोग उमड़ पड़े । इस दौरान शहर की सभी मातमी अन्जुमनो ने नौहा व मातम कर रसूले खुदा को नजराने अकीदत पेश किया । इससे पूर्व इमामबाडा हैदर मरहूम में मजलिस को खि़ताब करते हुए आल इण्डिया शिया जागरण मंच के अध्यक्ष मौलाना हसन मेहदी ने कहा की पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहेब व उनके नवासे इमाम हसन की शहादत आज के दिन हुयी थी । दुश्मनों ने उन्हें ज़हर का प्याला पिलाकर शहीद किया था । आज उन्ही का गम मनाने के लिए हम दिन रात नौहा मातम कर उन्हें पुरसा दे रहे है । मजलिस के बाद जुलुस में शामिल अन्जुमनो ने नौहा मातम करते हुए जुलुस इमामबाडा मीर अजहर मरहूम पंहुचा जहा तक़रीर मौलाना हसन जाफर ने किया । अमारी का तारुफ़ कराते हुए मौलाना शाज़ान जैदी ने कहा की जब तक ये दुनिया रहेगी हम अहलेबैत का गम यू ही मनाते रहेगे । जिसके बाद ऊँटो पर असीराने कर्बला की अमारी निकाली गयी । ये मंजर देखकर लोगो की आँखों से आंसुओ का सैलाब उमड़ पड़ा । इस मौके पर मौलाना सफ़दर हुसैन जैदी ,रियाजुल हसन, आरिफ हुसैनी , हसनैन कमर दीपू , नफीस हैदर , शहेनशाह हुसैन , शाहिद हुसैन आदि के साथ भरी संख्या में लोग मौजूद रहे । अंत में बनिए जुलुस अमीर हैदर अम्मन ने आये हुए लोगो का आभार व्यक्त किया ।
.jpg)
