इलाहाबाद विवि की छात्रा पोस्टर प्रजेंटेशन में बनी गोल्ड मेडलिस्ट

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के गोपीगंज नगर की छात्रा को इलाबाद विश्वविद्यालय की तरफ से पिछले दिनों पोस्टर प्रजेंटेशन में गोल्ड मेडल प्रदान किया गया है। यह मेडल आस्टेलिया यूनिवरर्सिटी की प्रोफेसर चाल्र्स स्टूवर्ट ने दिया। यह आयोजन विवि के जंतु विभाग की तरफ से किया गया था। नगर में आने पर गुरुवार को छात्रा को सम्मानित किया गया। बेटी की इस उपलब्धि पर माता-पिता बेहद खुश हैं।
गोपीगंज के सदर मोहाल निवासी ओम प्रकाश गुप्ता की बेटी निखिला गुप्ता इलाहाबाद विश्वविद्यालय की बीएससी की बायोग्रुप की अंतिम वर्ष की छात्रा है। पिछले दिनों वैश्विक जैव विविधता पर सेमिनार आयोजित किया गया था। जिसमें निखिला ने भाग लिया था। इस दौरान उसने पोस्टर प्रेजेंटेशन में भाग लिया था। इसके बाद उसे गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह मेडल स्टीट हनी स्वर्गीय एचआर मेहरा के सम्मान में दिया गया। इस दौरान देश और दुनिया के जैव विविधता से संबंधित वैज्ञानिक और प्रोफेसरों ने हिस्सा लिया। बेटी की इस उपलब्धि पर परिजनों में बेहद खुशी हैं।

Related

पुर्वान्चल 7142723226231596165

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item