धर्मान्तरण की साजिश में दो गिरफ्तार

 जौनपुर। जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टी नरेन्द्रपुर फुटहना गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान प्रलोभन देकर लोगों का धर्मान्तरण कराने की साजिश करने की घटना को गंभीरता से लेते हुए धर्मपरिवर्तन कराने में लिप्त दो लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है। ज्ञात हो कि रविवार को शाम को उक्त गांव निवासी वंशराज के यहां आध्यात्मिक कार्यक्रम के बहाने लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की योजना बनायी गयी थी। जिसमें खुटहन थाना क्षेत्र के बनहरा पटैला निवासी विनोद कुमार को धर्म प्रचारक के रूप में बुलाया गया था और करौदी थाना क्षेत्र के मेनपुर गांव निवासी अरविन्द धर्म प्रचारक के सहयोगी के रूप में मौजूद थे। इस कार्यक्रम में जब लोगों को ईसाई धर्म में प्रलोभन, भय और भूत प्रेत से निजात दिलाने जैसे अन्ध विश्वास पैदा करके धर्मान्तरण  के लिए प्रेरित करने की जानकारी मिली तो क्षेत्र में खलबली मच गयी। इस सूचना पर थानाध्यक्ष व पुलिस बल ने धर्म प्रचारक को हिरासत में ले लिया। उनके पास से बाइबिल , क्रास, धर्मान्तरण पत्रक और धर्मान्तरण स्वीकार करने वालों की सूची और प्रभु ईसू कार चित्र मिला। पुलिस के पहुंचने पर एकत्र जनसमूह भाग निकला। पुलिस ने आयोजक वंशराज व ईसाई धर्म प्रचारक विनोद को हिरासत में ले लिया। धर्मान्तरण के इस आयोजन की चर्चा क्षेत्र में कई रूपों में हो रही है।

Related

खबरें 8347495617162462386

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item