दीवार गिराने में तीन बन्दी
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_850.html
जौनपुर। शाहगंज कातवाली क्षेत्र के नटौली गांव में एक पक्ष ने दीवार बनाया तो दूसरे पक्ष ने उसे जबरन गिरा दिया। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के तीन लोगों को शान्तिभंग के अंदेशे में चालान भेज दिया। नटौली गांव में आबादी की जमीन को लेकर दो पक्षों में मुकदमा दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। इस बीच तहसील कर्मियों की मौजूदगी में एक पक्ष ने दीवार निर्माण करना शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही दूसरे पक्ष ने बनी दीवार को ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने एक पक्ष के अजीत व ओटू तथा दूसरे पक्ष के तथा मिठाई लाल हो हिरासत में लेकर चालान न्यायालय प्रेषित कर दिया।
