कैबिनेट मंत्री पारसनाथ के युवराज लकी यादव ने मुझे मारी गोली : दीपक यादव

 जौनपुर। जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के मीरगंज गांव में एक शादी समारोह में चल रहे आर्केष्ट्रा पार्टी में कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव और उनके सहयोगियों ने जमकर उत्पात मचाया उन्हे रोकने गये ग्रामीणों को मारापीटा और फायरिगं किया। गोली लगने से दीपक यादव नामक युवक जख्मी हो गया हैं। इस वारदात से गुस्साएं नागरिको ने सभी बारातियों के कई वाहनो को चकनाचूर कर दिया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के मीरगंज गांव के निवासी रमाशंकर यादव के पुत्री की शुक्रवार को बारात आयी थी। इस शादी में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव भी अपने लावलश्कर के साथ शरीक हुए थे। देर रात में आर्केष्ट्रा चल रहा था प्रत्यक्षदर्शी अरविन्द यादव और घायल दीपक यादव के अनुसार लकी यादव शराब के नशे में धुत होकर आर्केष्ट्रा स्टेज पर चढ़कर नाचने लगे । आर्केष्ट्रा पार्टी के लोगो ने विरोध किया तो लकी यादव सबको मारने पीटने लगे। हम लोग उन्हे समझाने का प्रयास किया तो उन्होने पिस्टल निकाल लिया। हम लोग अपनी जान बचाकर भागे तो लकी ने करीब तीन सौ मीटर दूर दौड़ाकर गोली मार दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम पर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। 

Related

खबरें 7021720062700857832

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item