बदमाशो ने छीन लिया बाइक व मोबाइल
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_41.html
जौनपुर। केराकत कोतवाली के मुर्तजाबाद प्राथमिक विद्यालय के पास बदमाशों ने युवक की बाइक व मोबाइल छीन लिया।
एकौनी गांव निवासी विपिन कुमार बाइक से अपने घर जा रहे थे। विद्यालय के पास लघु शंका करने लगे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और एक बाइक पर सवार हो गया। दूसरे ने मोबाइल छीनना चाहा तो विपिन दौड़कर बाइक के पास आए। बदमाशों ने धकिया कर बाइक और मोबाइल छीन लिया।
