पारा लुढ़का, अलाव में फाइलें जलायी

जौनपुर। कोहरे के चलते पारा लु़ढ़क गया है। दोपहर तक छाये धुन्ध ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। प्रशासन द्वारा अलाव की खानापर्ति भर की गयी है जिससे लोग कूड़ा करकट जलाकर राहत पा रहे है। कलेक्ट्रेट में ठण्ड से बचाव के लिए फाइले जलायी जा रही है। सोमवार को खाद्य विभाग की फाइले जलाकर अलाव तापते कर्मचारियों को देखा गया। सभी ठण्ड से हाय तोबा कर रहे है। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार के लोग ठण्ड की चपेट में आकर ठिठुरने को मजबूर हो गये है। प्रशासनिक लापरवाही स्पष्ट रूप से नजर आ रही है। शीतलहर से बचाव के लिए शासन द्वारा भेजी गयी लाखों रूपये की धनराशि का कहीं कोई उपयोग नहीं दिखायी दे रहा है। शासन स्तर से कम्बल खरीद कर गरीबों को वितरित करने का हुक्म  जारी तो हुआ है लेकिन कुछ ही कम्बल बंटने की बात प्रकाश में आ रही है। अलाव जलाने में कागजी कोरम की पूर्ति हो रही है। भौतिक रूप से धरातल पर कहीं भी अलाव नजर नहीं आ रहा है जबकि शासनादेश है कि सार्वजनिक स्थल जैसे रोडवेज, रेलवे स्टेशन, सभी चैराहा, बाजारों के पड़ाव अड्डे सहित मुख्यालय के उन स्थलों पर जहां पर गरीब तपके के लोग रिक्शा चालक आदि एकत्रित होते है। सभी स्थलों पर प्रतिदिन अलाव जलाये जाय। शासनादेश का अनुपालन सरकारी तंत्र कागज पर करके अपने जिम्मेदारी की इतिश्री कर रहा है।

Related

खबरें 8283758861105769721

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item