दबंगों ने महिला को पीटा, एसपी से लगाई गुहार

जौनपुर।चंदवक थाना क्षेत्र के भदवार गांव की निवासी प्रमिला सिंह को दबंगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। उनके साथ जमकर अभद्रता व अमानवीय कृत्य किया गया। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने शांति भंग की आशंका में चालान कर अपना काम निबटा लिया। अब पीड़ित महिला एसपी से कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है।
प्रमिला का आरोप है कि गत 20 नवंबर को उन्हें दबंग पड़ोसी ने घर से खींचकर मारा पीटा। बाल पकड़ कर घसीटा और कपड़े फाड़ते हुए अभद्रता किया। घटना की जानकारी देने पर एनसीआर दर्ज कर पुलिस ने मामले को रफा दफा कर दिया। आरोप है कि पुलिस द्वारा निष्क्रियता बरते जाने के कारण दबंग पुन: धमकी दे रहे हैं, जिससे अनहोनी की आशंका है

Related

खबरें 7329449767195970915

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item