विकलांग बच्चो के जज्बे को डीएम किया सलाम, कहा यही जज्बे एक दिन आप लोगो को ऊचाई पर ले जायेगी
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_93.html
जौनपुर। खुदी को कर बुलंद इतना खुदा बंदे से पुछे बता तेरी रजा क्या है। कुछ ऐसा ही नजार दिखा आज दीक्षा विद्यालय के परिसर में विश्व विकलांग दिवस के मौके पर आयोजित विकलांग खेद कूद प्रतियोगिता में। इन बच्चो ने जहां जहां खेलकूद प्रतियोगिता में अपना अपने हौसले और जौहर का प्रर्दशन किया वही जिलाधिकारी द्वारा देश के प्रधानमत्री, मुख्यमत्री प्रदेश एवं जिले का नाम पूछा तो बच्चों ने सवाल खत्म होने से पहले ही सही-सही उत्तर देकर उपस्थित अधिकारियों को आश्चर्य चकित कर दिया। कार्यक्रम का शुभारभ गुबारे उडाकर एवं दीप प्रज्जलित करके किया। विकंलाग बच्चों ने सरस्वती गीत, स्वागत गीत एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। मटका फोड़ प्रतियोगित में चिराग ने प्रथम स्थान, बोरा दौड़ में प्रथम अतुल यादव, द्वितीय आदेश, तृतीय विकाश जयसवाल ने स्थान प्राप्त कर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि सी0डी0ओ पी0सी0 श्रीवास्तव प्रसिध्द आभूषण व्यापारी व गहना कोठी के विनीत सेठ के कर कमलों से पुरस्कार प्राप्त किया। इस विद्यालय के पूर्व छात्र लवकुश ने हाईस्कूल इस वर्ष उत्तीर्ण होकर जिलाधिकारी से पुरस्कृत हुआ। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार सिंह ने किया । जिला बेसिक शिक्षाधिकारी परमहंश सिंह यादव ने अतिथियों का बैंच लगाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर संम्मनित किया। जिलाधिकारी ने बच्चों को कहाकि ईश्वर सबको सब चीज नही देता है हमारी शुभकामना है कि आप सब देश के अच्छे नागरिक बने। बहुत ही अच्छा कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए बधाई भी दिया।
