एसपी बंगले के सामने बीए की छात्रा ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस कर्मियों ने दबोचा

 जौनपुर:पुलिस अधीक्षक के बंगले के सामने आज एक बीए की एक छात्र ने मिट्टी का तेल डालकर  आत्दाह का प्रयास किया। छात्रा द्वारा आत्मदाह का प्रयास करने की खबर मिलते ही पूरे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। उसे आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरो ने मेडिकल चेकअप के बाद उसकी स्थिति सामान्य बतायी। पुलिस ने समझा बुझाकर उसे घर भेज दिया है। जौनपुर नगर कोतवाली थाना क्षेत्र की एक बीए की छात्रा ने करीब तीन माह पूर्व एसपी से गुहार लगाते हुए एसपी दफ्तर में तैनात राजेश सिंह नामक सिपाही पर आरोप लगायी थी कि वह सिपाही पीछले चार वर्षो से मुझे और मेरे परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देकर मेरा रेप कर रहा है। एसपी ने इस मामले की जांच तत्कालिन सीओ सिटी अल्का भटनागर से कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी सिपाही को जेल भेज दिया था। लेकिन पीडि़त छात्रा पुलिस की इस कार्यवाही से संतुष्ट नही थी। वह बराबर पुलिस के अधिकारियों से मिलकर आरोपी पर पास्को एक्ट के तहत पाबंद करने बात कह रही थी। पुलिस ने जब पास्को लगाने से इन्कार दिया तो आज वह छात्रा अपने साथ मिट्टी के तेल से भरा एक गैलेन लेकर सीधे एसपी के आवास पर पहुंचकर अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर माचिस जलाने जा रही थी। इसी मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। हलांकि उस समय एसपी अपने बगले पर मौजूद नही थे। इसकी खबर मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। चंद मिनट के भीतर लाईनबाजार थाने की पुलिस महिला थाना सीओ सिटी एसपी देहात समेत भारी संख्या में महिला कास्टेबल एसपी आवास पर पहुंच गयी। करीब एक घंटे तक अधिकारियों ने उससे बातचीत करने बाद उसे जिला अस्पताल ले गये। मेडिकल चेकअप के बाद डाक्टरो ने उसकी स्थिति सामान्य बतायी तो उसे पुलिस घर पहुंचा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पाण्डेय ने बताया कि इस मामले पर पहले की कार्यवाही की जा चुकी है। यह किसी के बहकावे में आकर ऐसा कदम उठाया है। फिलहाल अब समझा दिया गया हैं आगे ऐसा कदम नही उठायेगी।

Related

खबरें 3963910376029641350

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item