शाहगंज कोतवाल को एक सप्ताह का अल्टीमेटम
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_936.html
जौनपुर।शाहगंज के आभूषण व्यवसायी अमरनाथ सेठ की हत्या पुलिस के लिए
चुनौती बनती जा रही है। इसे लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी गंभीर हो गए।
डीआइजी एसके भगत ने शाहगंज के कोतवाल आरके अग्निहोत्री को खुलासे का सख्त
निर्देश देते हुए एक सप्ताह की मोहलत दी।
पुलिस लाइंस में शनिवार को एसपी व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने गंभीर अपराधों की विधिवत समीक्षा किया। हत्या, लूट, चोरी आदि की घटनाओं को लेकर गंभीर रुख अख्तियार करते हुए श्री भगत ने कहा कि पुलिस इन घटनाओं पर रोक लगाए। इसके लिए विशेष रूप से गश्त की व्यवस्था की जाए। घटना करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर उन्हें चिह्नित किया जाए तथा निरोधात्मक कार्रवाई की जाए।
डीआइजी ने कहा कि जिन इलाकों में हत्या, लूट व चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। वहां के थाना प्रभारी उसे रोके वरना उनकी कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी।