गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य : शैलेंद्र यादव ललई

 जौनपुर। जिले में शनिवार को कई स्थानों पर कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ठंड में गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य है।
खुटहन ब्लाक मुख्यालय के सभागार में मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने कहा। समाजवादी पार्टी की सरकार ने हमेशा गरीबों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित किया है। प्रदेश के विभिन्न ब्लाकों के गांवों में लोहिया गांवों का चयन कर विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। मौके पर तीन सौ गरीबों को कंबल दिया गया। इस अवसर पर तहसीलदार केके सिंह, लेखपाल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पुट्टीलाल यादव, विकास सिंह, रामफेर प्रजापति, राज महातम यादव, एडीओ पंचायत त्रिभुवन यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष श्याम बहादुर यादव तथा संचालन राजेंद्र मिश्रा प्रधान ने किया।

Related

खबरें 8825629811951995194

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item