भदोही में समाजसेवी ने कैदियों और गरीबों में 500 कंबल बांटा
https://www.shirazehind.com/2014/12/500_20.html
भदोही। उत्तर प्रदेश के जनपद भदोही में जिस उत्तरदायित्व को सरकारों और जिला प्रशासन को निभाना था। उसे समाज सेवा के प्रति समर्पित एक समाजसेवी बखूबी निभा रहा है। शनिवार को जिला कारागार में कैदियों व गरीबों वनवासियों को ठंड से निजात दिलाने के समाजसेवी भोलानाथ शुक्ल ने 500 कंबलों को वितरण किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय को भी आना था लेकिन जिला योजना की जरुरी मीटिंग में व्यस्त होने से वे नहीं पहुंच सके। इस दौरान भारी जनसैलाब उमड़ा। समाजसेवी ने बताया कि पांच हजार कबंल बांटने की उनकी योजना है।
समाजसेवी भोला नाथ शुक्ल की तरफ से दोपहर में जनपद जिला मुख्यालय ज्ञानपुर स्थित कारागार में 100 कैदियों को कंबल वितरित किया गया। इस दौरान ज्ञानपुर सीओ और जेलर मौजूद थे। शुक्ल ने कहा कि कैदियों को ठंड से दिक्कत नहीं होगी। जिला प्रशासन अगर उनसे इस तरह का सहयोग लेता है तो हमारे लिए गौरव की बात है। वहीं दूसरा शिविर जनपद के सुरियावां के अभिया में आयोजित किया गया। जहां 400 से अधिक वनवासियों को कंबल बांटा गया। इस दौरान वाहनों और टैक्टर टालियों से गरीब वनवासी वितरण स्थल पर पहुंचे। लेकिन वितरण के दौरान किसी प्रकार की भगदड़ नहीं मची। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी। समाजसेवी ने खुद लोगों के पास पहुंच कर कंबल का वितरण किया। उन्होंने बताया कि गरीबों के लिए हमारी तरफ से दो करोड़ की व्यवस्था की गई है। गरीबों और मजलूमों को शीतलहर से निजात दिलाने के लिए 5000 कंबलों को वितरण किया जाएगा। इस मौके पर रामधनी दूबे, राजेंद्र दूबे, सभाजीत, सभापति, जटा शंकर दूबे, मुनौगर अली, कल्लर दूबे, वकील दूबे, डाक्टर दूबे, प्रेमचंद वर्मा, धनंजय पाठक, राकेश वर्मा और दूसरे लोग मौजूद थे।