परिषद की बहाली को संघर्ष का एलान

 जौनपुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर शनिवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया।
अध्यक्षता करते हुए संगठन के जिला संयोजक निखिलेश सिंह ने उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद की बहाली के लिए समस्त कर्मचारियों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। सन 2000 के बाद जब से राज्य विद्युत परिषद का विघटन हुआ तब से लगातार विभाग घाटे में जा रहा है। विभाग में कर्मचारियों की संख्या घटती जा रही है और उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इस परिस्थिति में बचे हुए कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों के द्वारा विभाग का कार्य बड़े ही मुश्किल से हो पा रहा है।
इस स्थिति को देखते हुए अतिशीघ्र विभाग में खाली पदों पर भर्ती की जाए, ठेकेदार प्रथा समाप्त की जाए तथा पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए।
धरना स्थल पर अश्वनी श्रीवास्तव, हेमंत कुमार श्रीवास्तव, विजय कुमार गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, आजाद चंद्रशेखर उपाध्याय, अभिनंदन सिंह, संतोष श्रीवास्तव आदि ने अपने विचार किए। संचालन संजय यादव ने किया।

Related

खबरें 6618816198874923718

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item