हमले के विरोध में व्यापारी आज निकालेंगे मशाल जुलूस
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_939.html
जौनपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल की आकस्मिक बैठक सायंकाल प्रदेश
उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के ऊपर हुए जानलेवा हमले की
निंदा की गई।
जिलाध्यक्ष इंदू सिंह व नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू ने अविलंब आरोपियों की गिरफ्तारी व विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर हमले के विरोध में नौ दिसंबर को शाम छह बजे मशाल जुलूस व 11 दिसंबर को प्रदेश के अंतर्गत व्यापारी जिला बंद कराएंगे।
युवा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल, महामंत्री आरिफ हबीब, जय प्रकाश जायसवाल, सुनील सेठ, श्याम मोहन, दीपक जायसवाल, राजेश जायसवाल, रेयाज आलम, ब़ृजेश गुप्ता, अंकुर पाठक आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन शकील अहमद ने किया।