नाई महासभा ने निकाला जुलूस

जौनपुर। कर्पूरी ठाकुर के 91 जयन्ती के अवसर पर शहर में विशाल जुलूस निकाला गया। भण्डारी रेलवे स्टेशन से नाई महासभा द्वारा आयोजित इस जुलूस का नेतृत्व नमोनाथ शर्मा एडवोकेट ने किया। जूलूस शहर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां आयोजित को सम्बोधित करते हुए प्रान्तीय महासचिव अजय शर्मा ने कहा कि 24 जनवरी को बिहार प्रान्त के समस्तीपुर जिले के पितौझिया कर्पूरी ग्राम में  माता दुलारी देवी पिता गोकुल प्रसाद के घर जन्मे कर्पूरी ठाकुर ने 1942 के आन्दोलन में  26 महीने की जेल यात्रा, फिर 1967 में बिहार के उपमुख्य मंत्री व वर्षी 1977 में मुख्यमंत्री रहते हुए शराब पर पूर्ण प्रतिबन्ध इण्टर तक मुफ्त शिक्षा एक दिन में एक साथ 50 हजार बेराजगारों को राजगार के साथ पिछड़े सवर्णो को आरक्षण प्रदान किया। उन्होने मांग किया कि कपूरी  ठाकुर फार्मूला लागू करने के साथ श्री ठाकुर तथा डा0 राम मनोहर लोहिया भारत रत्न दिया जाय। सभा कोराम अधार, हरी लाल पाल, रामसूरत शर्मा, लक्षणधारी, डा0 वीके, डा0 अनिल, डा0 नागेन्द, डा0महेन्द्र, अनिल शर्मा, श्रीमती शशि शर्मा, मंजू शर्मा, गुडि़या शर्मा आ िने सम्बोधित किया। संचालन अमरनाथ शर्मा ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item