17 सितम्बर तक चलेगा गर्मी का मौसमः डा. दिलीप सिंह
https://www.shirazehind.com/2015/02/17.html
जौनपुर। इस वर्ष 25 फरवरी से शुरू होने वाला गर्मी का मौसम आगामी 17 सितम्बर तक चलेगा। गर्मी व वर्षा के कारकों में से प्रमुख कारक बढ़ता हुआ प्रदूषण, सीमेण्टीकरण, सौर कलंक, सौर ज्वालाएं, ला नीनो, अलनानो, गर्म व ठण्ड समुद्री हवाएं, उत्तर व दक्षिण धु्रवों पर ग्रीन हाउस प्रभाव, वनों का घटता क्षेत्रफल, वाहनों, इंजनों का बढ़ता प्रयोग तथा विकिरणों का उत्सर्जन है। उक्त बातें मौसमविद् डा. दिलीप सिंह एडवोकेट ने कही। उनका कहना है कि प्लास्टिक आदि का बढ़ता प्रयोग, नदी, झील, कुंओं, तालाबों आदि में घटता जल इस वर्ष तथा आगे के वर्षोंे में आसमान से आग बरसाकर प्राण जगत वनस्पतियों को झुलसाकर रख देंगे। मौसमविद् की मानें तो वर्षा ऋतु विचित्र एवं उथल-पुथल भरी होगी। भारत का एक तिहाई भाग सूखे से जबकि दो तिहाई भाग बाढ़ की महाविभीषिका से त्रस्त रहेगा। इस वर्ष मार्च से सितम्बर तक भारत सहित अरब देश, चीन, जापान, दक्षिणी, अमेरिका के उत्तरी भागों, यूरोप के कुछ भागों में कुछ प्रबल भूकम्पों, डरावने ज्वालामुखी, विस्फोटों से हजारों-लाखों लोगों के मारे जाने की संभावना बन रही है। भयानक उथल-पुथल के बीच अनेक नेताओं सहित बड़े लोगों की हत्या होगी तथा आतंकी मारे जायेंगे।

