अम्बेडकर छात्रावास के छात्रों ने की हमले की शिकायत

 जौनपुर। अवैध ढंग से छात्रावास में रह रहे युवक द्वारा अपने साथियों की मदद से गाली देते हुये मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है जिसकी शिकायत गुरूवार को छात्रावास के सभी छात्रों ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी से किया है। यह मामला हुसेनाबाद स्थित राजकीय डा. अम्बेडकर छात्रावास का है जहां के छात्रों का कहना है कि वह संत गाड्गे जयंती मना रहे थे कि तभी कौशल कुमार नामक युवक अपने आधा दर्जन बाहरी साथियों के साथ आया और गाली देते हुये मारपीट करने लगा। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुये हमलावरों द्वारा किये गये हमले में कई छात्र घायल हो गये हैं। छात्रावास के अध्यक्ष अवनीश गौतम के नेतृत्व में सभी छात्रों ने कलेक्टेªट पहुंचकर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया जहां पहुंचे थानाध्यक्ष लाइन बाजार ने लिखित शिकायत लेते हुये कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अमन कुमार, राहुल, अमित कुमार, कमलेश, पवन कुमार, राजेश कुमार, विपिन कुमार, रितेश गौतम, विवेक कुमार, संतोष कुमार, विवेक चैधरी सहित सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item