राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में पूविवि ने 3 प्रतियोगिता में मारी बाजी

 जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने वाराणसी के काशी विद्यापीठ में हुये दो दिवसीय उत्तर प्रदेश राज्य अन्तरविश्वविद्यालयीय युवा महोत्सव उमंग 2015 में अपनी प्रस्तुति दिया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने एकल शास्त्रीय नृत्य में द्वितीय, समूह नृत्य में तृतीय एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया जहां प्रख्यात सरोज वादक पं. विकास महाराज व काशी विद्यापीठ के कुलपति डा. पृथ्वीश नाग ने मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। महोत्सव में डा. दिग्विजय सिंह राठौर व डा. हुमा परवेज प्रबंधक के रूप में अपना योगदान दिये। एकल शास्त्रीय नृत्य में राजीव गांधी महिला पीजी कालेज मऊ की राखी पटेल को द्वितीय व काव्य पाठ में निशात बानो को द्वितीय स्थानं प्राप्त हुआ। समूह नृत्य में राखी पटेल, प्रिया गुप्ता, गरिमा उपाध्याय एवं अनुराधा सिंह ने प्रस्तुति दी। संगीतकार के रूप में मृदुला, नम्रता, स्नेहलता ने अपना सहयोग दिया। इसी क्रम में छात्रों ने मूक अभिनय के माध्यम से हेल्मेट प्रयोग का संदेश दिया जिसका प्रदर्शन सचिन तिवारी, अमित भारती, विनय राजभर, पंकज कुमार, कौशल, अरूणेंद्र द्विवदी, मुकेश तिवारी व संगीतकार के रूप में गिरीश ने योगदान दिया। प्रहसन में गिरीश, धर्मेंद्र, सचिन, नम्रता, स्नेहलता एवं मुकेश ने अपनी प्रस्तुति दी। काटूर्निंग में प्रीति पाठक ने कोयले से कार्टून बनाया। संगतकार प्रबंधन का कार्य डा. अजय सिंह ने किया।ं

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item