अराजक तत्वों पर रखी जाय पैनी नज़र : S.P

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक वी पी श्रीवास्तव द्वारा आज जनपद में होली के अवसर पर समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों को थाना क्षेत्र अन्तर्गत संवेदनशील स्थानों पर सजग दृष्टि रखने  हेतु निर्देशित किया गया है। विशेष रूप से असामाजिक तत्वों/चिन्हित अड्डो/चिन्हांकित संगठित माफियाओं के विरूद्ध व मदिरा के अवैध निर्माण व संग्रह तथा अवैध बिक्री/नशीले पदार्थो की तस्करी पर भी सजग दृष्टि रखते हुए प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उल्लेखनीय है कि विगत माह लखनऊ व उन्नाव में विषाक्त घटना की पुनरावृत्ति न हो को दृष्टिगत रखते हुए राजमार्गो व चिन्हित ढ़ाबों इत्यादि पर जांच कर अवैध अथवा बिना होलोग्राम की मदिरा की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाने हेतु पुलिस   टीम का गठन कर संभावित स्थानों पर दबिश व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item