कब्रिस्तान से कब्जा हटाने का विरोध
https://www.shirazehind.com/2015/02/blog-post_167.html
जौनपुर। कब्रिस्तान पर अवैध कब्जे को रोकने की मांग को लेकर गुरूवार को तहफ्फुज्जे कब्रिस्तान कमेटी ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर दस सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया और प्रशासन को चेतावनी दिया कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे आर पार की लड़ाई के लिए विवश होगें। कमेटी के जिलाध्यक्ष कमाल अजीम ने धरने को सम्बोधित करते हए कहा कि जनपद में हो रहे कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे को तत्काल रोका जाय तथा पूर्व में दिये गये सभी तहसीलों में प्रार्थना पत्र का निस्तारण न करने वाले राजस्व कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की जाय। उन्होने कहा कि सदर तहसील की कोई भी कब्रिस्तान उपजिलाधिकारी सदर ज्ञानेन्द्र सिंह के रहते सुरक्षित नहीं रह सकती। अगर कब्रिस्तान को सुरक्षित रखना है तो उपजिलाधिकारी सदर का तत्काल स्थानांतरति किया जाय। जिला महासचिव सरदार हुसैन बबलू ने कहा कि दिये गये दस सूत्रीय मांग पर 10 मार्च तक अवैध कब्जे को नहीं हटाया गया तो ओर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गयी तो कमेटी भूख हड़ताल करेेगी। प्रदर्शन में जिले के सभी तहसीलों से आये पदाधिकारियों व सदस्यों को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अगर कब्रिस्तान की सम्पत्तियों पर हो रहे अतिक्रमण को रोका नहीं गया तो समय सीमा के बाद कमेटी आर पार की लड़ाई के लिए विवश होगी तथा मुख्यमंत्री तक कफन पहनकर पदयात्रा करेगें। इस अवसर पर सोएब, शहनवाज, इसराइल, अयाज, जफर मसूद, नजर हसन, सतीश दुबे, संजय पाण्डेय, महफूज आलम, शरफराज, नेयाज, हवलदार, असलम, मासूम, मुख्तार, अफजाल, शमशाद, सुहेल आदि मौजूद रहे।

