नपा कर्मियों के समर्थन में उतरे सफाईकर्मी

जौनपुर। नगर पालिका के कर्मचारी सन्तोष कुमार को सभासद अरूण कुमार द्वारा दुव्र्यवहार करने के साथ जान से मारने की धमकी देने के विरोध में दूसरे दिन गुरूवार को पालिका कर्मचारियों के धरने को सफाई कर्मियों ने समर्थन दिया तथा कार्य ठप कर झाड़ू के साथ प्रदर्शन किया और कहा कि जब तक दोषी सभासद के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती धरना जारी रहेगा। ज्ञात हो कि  बुधवार को भी नगर पालिका कर्मचारियों ने काम काज ठप कर धरने पर बैठ गये और प्रदर्शन किया  तत्पश्चात अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला के पहुंचने पर वार्ता कर ज्ञापन सौपा और इसके बाद कर्मचारियों ने थाना कोतवाली का घेराव किया। कोतवाली का निरीक्षण करने पहले से मौजूद पुलिस अधीक्षक वीपी श्रीवारस्तव से मिलकर सभासद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया था लेकिन एफआईआर दर्ज न होने पर सफाई कर्मी भी उनके समर्थन में कार्य ठप कर दिया । इस अवसर पर राहुल सेठ, मनोज यादव, पुष्पा , लक्ष्मी, ओम प्रकाश सोनकर, शोभ नाथ, संजय कुमार तथा अधिकांश सफाई कर्मचारी  मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item