तीन दिन विज्ञान दिवस कार्यक्रम शुरू

जौनपुर । विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्वपूर्ण क्षेत्र में नोबुल पुरस्कार से सम्मानित तथा भारत रत्न से विभूषित प्रो0 चन्द्रशेखर वेकट रमन के अद्वितीय अनुसंधान रमन प्रभाव की घोषणा 28 फरवरी को यादगार तथा राष्ट्रीय स्तर पर महत्व दिये जाने के दृष्टिकोण से भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग द्वारा निर्णय लिया गया कि उक्त तिथि को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के लिए निर्धारित तिथि के अवसर पर सम्पूर्ण राष्ट्र का ध्यान भारत के विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी की ओर आकर्षित करना ही इस दिवस का मूल उद्देश्य है। जिला विज्ञान क्लब द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस  का आयोजन 26 से 28 फरवरी को नेहरू बालोद्यान इण्टर कालेज में कराया जाना सुनिश्ति हुआ है। आज बच्चों को जलवायु परिवर्तन तथा पर्यावरण प्रदूषण से सम्बन्धित फिल्म दिखाई गयी। इस उपलक्ष्य में 27 फरवरी को प्रश्नोत्तरी , निबन्ध , पोस्टर, माडल, वाद विवाद प्रतियोगिता तथा विज्ञान समाचार अखबार की कटिंग प्रतियोगिता का आयोजन जायेगा। इसमें तृतीय तक स्थान पाने वालांे का अन्तिम दिन मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जायेगा। इसी दिन वैज्ञानिक व्याख्यान का आयोजन भी किया गया है। मुख्य वक्ता बीएचयू के वैज्ञानिक डा0 यूपी सिंह होगे। इसमें पूर्वान्चल विश्वविद्यालय के कुलपति डा0 पीयूष रंजन अग्रवाल तथा भारत सरकार के पूर्व सचिप डा0 कमल टावरी भी पधार रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item