चिकित्सक के निधन पर दी श्रद्धांजलि

जौनपुर। बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कार्यरत हृदय रोग विशेषज्ञ डा0 टीएन त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा त्रिवेणी सिंह पूर्व प्रबन्धक सल्तनत बहादुर पीजी कालेज की अध्यक्षता में उनके बरौली स्थित आवास पर आयोजित की गयी। जिसमें श्री सिंह ने कहा कि श्री त्रिपाठी एक कुशल चिकित्सक के साथ मृदुभाषी व मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन से चिकित्सा जगत एवं समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है। अंत में दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गयी तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य रखने की कामना की गयी। इस अवसर पर सल्तनत बहादुर इण्टर कालेज के प्रबन्धक व पूर्व ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश सिंह, पूर्व बीमा अधिकारी एसएन यादव, वे प्रकाश शर्मा, डा0 पीसी शुक्ला, सल्तनत बहादुर इण्टर कालेज के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह मुन्ना, अजीत कुमार सिंह, डा0 अनिल सिंह, डा0 मानिक चन्द वर्मा, पीजी कालेज के पूर्व रीडर डा0 डीएन सिंह सहित सैकड़ो लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item