कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए निकला मशाल जुलुस
https://www.shirazehind.com/2015/02/blog-post_199.html
जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0 के गठन पचासवीं
वर्षगांठ पर केन्द्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में आज स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस स्थापना दिवस को
प्रदेश के समस्त कर्मचारीगण द्वारा ‘‘संकल्प दिवस‘‘ के रूप में मनाया जा
रहा है। आज के दिन कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए ,जैसे केन्द्र के
कर्मचारियों के समान भत्ता, मानदेय के कर्मचारियों का नियमितीकरण, पुरानी
पेंशन नीति की बहाली जैसे अपने दस सूत्रीय मांगों के समर्थन में एक दिवसीय
धरना व मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों की मागों
पर शासन द्वारा विचार न करने के कारण समस्त कर्मचारियों में आक्रोष है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0 के एकीकरण के पश्चात संयोजक महेन्द्र
प्रताप सिंह व राकेश कुमार श्रीवास्तव तथा उपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में
जनपद के समस्त कर्मचारी रोडवेज परिसर जौनपुर एकत्र होकर अपना विरोध प्रकट
किया एवं सरकार से दो-दो हाथ करने की हुंकार भरी एवं मशाल जुलूस निकालकर
कलेक्टेªेट परिसर पहुंचे जहां माननीय मुख्यमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन सह
संयोजक सी0बी0सिंह, अशोक कुमार मौर्य, एवं सुबास अस्थाना द्वारा श्रीमान्
जिलाधिकारी महोदय जौनपुर को हस्तगत कराया गया। इस अवसर पर शिवप्रताप सिंह
रोडवेज, चन्द्रशेखर सिंह, बदरे आलम, बी0बी0सिंह, लल्लू सोनकर, डा0 प्रदीप
सिंह, छत्रधारी सिंह, जी0एन0दूबे, रामलाल पाल, राजबली यादव, राजेन्द्र
सिंह, अश्वनी जायसवाल, सुनील श्रीवास्तव, श्रवण कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद
शर्मा, सरताज सिंह, प्रदीप यादव, प्रमोद कुमार अग्रहरी, आर0वी0सिंह, ओम
प्रकाश सिंह बच्चा, अजीत चौबे, इं0 लालमनि सिंह, इं0के0डी0यादव, मकामेश्वर
सिंह, धमेन्द्र भारती, संतोष कुमार, लालचन्द यादव, शिवहरी, आलोक कुमार, अजय
मौर्या, राजबली पाल, पवन श्रीवास्तव, सरोज, अरविन्द कुमार आदि अन्य
कर्मचारीगण सम्मिलित हुए। उक्त जानकारी संयोजक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने
दी है।
