मनरेगा मजदूर सभा में उठायी गयी आवाज

जौनपुर। यदि मनरेगा मजदूरों को मनरेगा की प्राविधान व प्रक्रिया की समुचित जानकारी हो जाय तो वह मनरेगा के 100 दिन का हक स्वयं से प्राप्त कर लेगा। उक्त बातें जन विकास संस्थान मछलीशहर द्वारा आयोजित मजदूर सभा को सम्बोधित करते हुये बतौर मुख्य अतिथि मो. निजामुद्दीन एपीओ मनरेगा मछलीशहर ने कही। प्राइमरी पाठशाला कादनपुर में आयोजित सभा को संजीव गुप्ता ग्राम पंचायत अधिकारी बसहरा, मंजू सदस्य दलित एकता मंच, सुरेश कुमार सदस्य दलित एकता मंच मछलीशहर सहित अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये शिव कुमार ने बताया कि मनरेगा में महिलाओं को काम पर नहीं लगाया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन संतोष यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन जन विकास संस्थान के सचिव राजमणि ने किया। इस अवसर पर रमाशंकर, मीना, उर्मिला, श्याम कुमार, रामलखन, शैलेश यादव सहित बसहरा, उमापुर, कोठारी, रसूलपुर, जमुहर, जमालपुर, करौंधी, अमारा से सैकड़ों मजदूर उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item