स्कूली बच्चों को अचल हरिमूर्ति ने सिखाया योग

जौनपुर। वैश्विक स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना चुकी भारत की प्राचीन विद्या योग को बचपन से ही कराकर बच्चों को संस्कारित किया जा सकता है। उक्त बातें पूर्व माध्यमिक विद्यालय कबीरूद्दीनपुर में आयोजित विशेष योग प्रशिक्षण के दौरान खण्ड शिक्षा धिकारी ममता सरकार ने कही। इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मजाहिर आलम ने बताया कि बच्चों को नियमित सूर्य नमस्कार कराकर उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से काफी मजबूत बनाया जा सकता है। इस दौरान योग का क्रियात्मक अभ्यास कराते हुये प्रशिक्षक अचल हरिमूर्ति ने बताया कि नियमित व निरन्तर योग का क्रियात्मक अभ्यास से बच्चों की मानसिक क्षमता का अधिकतम उपयोग किया जा सकता है। इस अवसर पर सावित्री देवी, उषा यादव, गोमती, आनन्द कुमार, विजय कुमार मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item