बारी महासभा की बैठक में कई बिन्दुओं पर हुई चर्चा

  जौनपुर। उत्तर प्रदेश बारी महासभा की बैठक शिव प्रकाश बारी के आवास पर हुई जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष नन्द लाल रावत एवं संचालन महामंत्री दिनेश बारी ने किया। इस मौके पर संगठन के मजबूती पर जोर देते हुये लाइन बाजार से भूपतपट्टी होते हुये वन विहार को जाने वाले मार्ग की दुर्दशा पर क्षोभ व्यक्त किया गया। लोगों ने कहा कि उक्त मार्ग पर पड़ने वाले रेलवे क्रासिंग पर आज तक फाटक नहीं लगाया गया जबकि इस मार्ग से छोटे से बड़े स्कूली बच्चों सहित हजारों लोगों का आवागमन होता है। अन्त में मध्य प्रदेश के राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव पर गलत आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज किये जाने की निंदा की गयी। इस अवसर पर प्रदीपबारी, शिव प्रकाश, जय प्रकाश टुन्नू, दीनानाथ, महेश बारी, राम लाल, संजय केशरी, अनिल बारी, चन्द्रशेखर बारी, अशोक बारी, अरविन्द बारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item