बैंक में करेंसी मेले का हुआ आयोजन
https://www.shirazehind.com/2015/02/blog-post_210.html
जौनपुर। नगर के जेसीज चौराहे के पास स्थित एचडीएफसी बैंक में करेंसी मेले का आयोजन हुआ जहां कैशियर अभिषेक सिंह सहित अन्य स्टाफकर्मियों ने उपभोक्ताओं को करेंसी नोटों व सिक्कों का वितरण किया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक अमित कुमार के अलावा संजय गुप्ता, सैयद अब्बास, मो. आरिफ, पूजा सिंह, आशीष सिंह, अपूर्व महेश्वर सहित तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे। अन्त में उप प्रबंधक रवि त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार जताया।

