स्काउटिंग से समाज सेवा की सीख
https://www.shirazehind.com/2015/02/blog-post_752.html
जौनपुर। स्काउटिंग के माध्यम से बच्चों में अनुशासन के साथ समाज और देश की सेवा तथा आकस्मिक घटनाओं में सहयोग की भावना सहज रुप में विकसित होती है। स्काउट समाज में व्याप्त कुरीतियों को समूल समाप्त करने में तत्पर रहता है। श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज, समोधपुर में श्री सर्वेश्वरी समूह देवस्थानम् शाखा समोधपुर के परिसर में तृतीय सोपान के चैथे दिन शिविर को सम्बोधित करते हुये जिला कमिश्नर डाॅ0 रणजीत सिंह ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा स्काउट न केवल देश के आपदा प्रबन्धन बल्कि सन्तुलित वातावरण तथा अन्य समाजिक कार्यों के प्रति जागरुक तथा तत्पर रहता है। समारोह की अध्यक्षता कर रहे डाॅ0 राकेश सिंह ने कहा कि स्काउटिंग क्रियाशीलता पर जोर देती है भाषण पर नहीं। इस मौके पर स्काउट/गाइड ने जल संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग, जीव संरक्षण, पौध रोपण, देश सुरक्षा, साक्षरता एवं पल्स पोलियो आदि के सम्बन्ध में समोधपुर, भेला, बसौली, जमौली गाॅव में रैली निकालकर समाज का ध्यान इन समस्याओं पर आकर्षित किया तथा लोगों को जागरुक किया।
इसी के साथ तृतीय सोपान के तहत गाठफास, पायनियरिंग, तम्बू, झोपड़ी, सीढ़ी व ट्रेसिल वृज के निर्माण, मानचित्र, प्राथमिक चिकित्सा, दक्षता पदक आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी। समारोह में स्काउट तथा गाइड ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में 80 स्काउट तथा 85 गाइड ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर नसीम अन्सारी, लालबहादुर, सुबाश चन्द्र तिवारी, जीतेन्द्र बहादुर सिंह, जय प्रकाश सिंह, मुरलीधर सिंह आदि उपस्थित रहे।