मूली मक्का के महफूज जमीनो पर शुरू हो गयी विदेशी फूलो की खेती

 जौनपुर। मूली मक्का के लिए महफूज जमीनों पर अब विदेशी फूलों की खेती शुरू हो गयी है। हलांकि यह फूल सुगंध तो नही देती पर अपनी छटा विखेरकर सबको अपनी तरफ आकर्शित जरूर कर रही है।  ग्लाईडीओलस नामक यह फूल भगवान के चरणो में चढ़ाने के लिए नही बल्की इन्सानो के जन्म दिन शादी विवाह और अन्य पार्टियों में उपहार देने में खूब प्रयोग हो रहा है। इसकी खेती करने वाले जगदीशपुर ग्राम सभा के प्रधान ने बताया कि इसकी खेती परम्परागत फसलों से ज्यादा लाभदायक है। आज से कुछ वर्ष पर इन जमीनो पर मूली मक्का समेत अन्य परम्परागत फसलो की खेती हुआ करती थी।
जौनपुर जिले के करंजकला के ग्राम प्रधान विरेन्द्र कुमार सिंह के खेतो में अपनी छटा विखेर रहे ये रंग विरंगे फूलो का नाम ग्लाईडीओलस है। वीर बहादुर सिंह पूर्वाचंल विश्वविद्यालय के लबे रोड होने के कारण इन खूबसूरत फूलों को देखने के लिए हर यात्री की कदम रूक जाता है। यह विदेशी फूल जौनपुर की जमीन पर कैसे अपनी जड़े जमायी इसकी उत्सुकता लिए मैने किसान विरेन्द्र कुमार सिंह से सम्पर्क किया तो उन्होने बताया कि आज करीब दस वर्ष पूर्व अपने बिजनेश के सिलसिले में लखनऊ गये हुए थे। वे हजरतगंज इलाके में टहल रहे थे इसी बीच सड़क के किनारे बिक रहे ग्लाईडीओलस नामक इन फूल पर गयी। उन्होने तुरन्त फूल विके्रता से सम्पर्क करके इन फूलो की आमद की जानकारी करने के बाद उस किसान के पास गये जो इसकी खेती करता था।
वे किसान से इसकी खेती का गुर सिखने के बाद पहले पांच विस्वा जमीन पर इसका प्रयोग किया। तो उन्हे आर्थिक रूप  फायदा मिला ही साथ में उनके घर के आसपास का इलाका इस रास्ते गुजरने वालो के लिए खास बन गया। उनका मनोबल बढ़ गया आज वे अकेले तीन बीघे जमीनो पर खेती कर रहे है। उन्ही से प्रेरेरित होकर उनके गांव के कई किसान फूल की खेती करने लगे है।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item