35 गावों में वरासत कल
https://www.shirazehind.com/2015/03/35.html
जौनपुर । अध्यक्ष राजस्व परिषद के निर्देषानुसार राजस्व ग्रामों की खतौनियों में निर्विवाद उत्तराधिकार दर्ज कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान में 29 मार्च को 35 गांवों में शिविर लगाकर वरासत दर्ज किया जायेगा। तहसील सदर के ग्राम चक गदहलोट, कोठिलापुर, किशुनदासपुर, नीलकंठपुर में तहसील मडि़याहूॅ के ग्राम केवलापुर, कुम्भ, मईडीह, याकूतपुर, बेलगहन, हुसेनपुर, इटाव, वासापुर पान्डेयपुर, धावा, खुन्दनपुर, सपही में तथा तहसील मछलीषहर के ग्राम कोटवा, अहियापुर, चकदोस्त, वाभनपुर, पूराप्रतापशाह ,डोमपुर, ताजुददीनपुर, मिश्राइन पटटी, तिलहुआ, सर्वेमउ, बेर्रा, पढुआ, कुशमौल, तासपुर, फिरोजपुर, दीनापुर, अदारी, पूराचकनरायन में निर्धारित सार्वजनिक स्थान पर लेखपालों द्वारा खतौनियां पढ़ी जायेगी तथा मृतक खातेदारो के निर्विवाद उत्तराधिकारियों का नाम खतौनी में दर्ज करने की कार्यवाही की जायेगी।
