निरीक्षण भवन का शिलान्यास


जौनपुर  । प्रदेश के राज्य मंत्री भूमि विकास, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास जगदीश सोनकर ने मछलीशहर कस्बा स्थित सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन निरीक्षण भवन का शिलान्यास किया। जनसभा को सम्बोधित करते हुए श्री सोनकर ने कहा कि सिंचाई विभाग के कालोनी बनाने के लिए यह जमीन काफी दिनों से खाली पडी थी। विभाग के अथक प्रयास से आज निरीक्षण भवन के शिलान्यास सम्पन्न हुआ। प्रदेश सरकार किसान, गरीब, छात्र, शिक्षक के हित की योजनाए चला रही है। किसान बीमा, श्रमिक बीमा, लोहिया आवास, इंन्दिरा आवास, सहित दर्जनों कल्याणकारी योजनाए चला रही है। वर्ष  के अन्त तक यह निरीक्षण भवन बन जायेगा साथ ही हमारे विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़के पिच भी करा दी जायेगी। उन्हांेने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुचाए। इसके पूर्व मंत्री का दर्जनों कार्यकर्ताओं ने  माल्र्यापण कर  स्वागत किया। अधीक्षण अभियन्ता जिया हसन, अधिशासी अभियन्ता एसके सिंह ने बताया कि निरीक्षण भवन की अनुमानित लागत 88 लाख रूपया है जिसमे दो बेड रूम, डायनिग रूम, मिटिग हाल, किचन, बराम्मदा, बेलदार क्वाटर, बाउन्डरी वाल का निर्माण बनाने की योजना है।  पूर्व विधायक ज्वाला यादव, सपा जिलाध्यक्ष राज नारायण बिन्द,  अधिशासी अधिकारी धर्मराज, अधिशासी अभियन्ता  एसके सिंह, अधीक्षण अभियन्ता जिया हसन, आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। संचालन विजय ने किया।

Related

जौनपुर 1784797554335266926

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item