भदोही में संदिग्ध स्थित में झुलसी किशोरी की मौत!
https://www.shirazehind.com/2015/03/blog-post_119.html

छतमी गांव में शीतला प्रसाद गुप्ता की 17 साल की पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में जल गयी थी। उसके जलने का कारण पता नहीं चला। अधिक झुलसने से उसकी मौत हो गयी। बाद में परिजन पुलिस को जानकारी दिए बगैर ही उसके शव का दाह संस्कार कर दिया। उधर पुलिस ने भी इस तरह की घटना से इनकार किया है।