जनमानस के रोम-रोम में बसे हैं रामः सूर्य प्रकाश जायसवाल
https://www.shirazehind.com/2015/03/blog-post_403.html
जौनपुर। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम भारतीय जनमानस के रोम-रोम में बसे हैं तथा उनका जन्मोत्सव मनाकर भारत का प्रत्येक नागरिक उनके गुणों को आत्मसात करना चाहता है। उक्त बातें मैहर देवी मंदिर परमानतपुर के रामायण भवन में मंदिर के महंथ सूर्य प्रकाश जायसवाल ने रामनवमी को राम जन्मोत्सव पर उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच कही। इसके पहले राम जन्मोत्सव पर शंख, घण्टा, घडि़याल आदि के साथ भगवान श्रीराम की आरती उतारी गयी। तत्पश्चात् उपस्थित महिलाओं ने सोहर गीत गाकर एक-दूसरे को बधाई दिया। इस अवसर पर अशोक मौर्य, संतोष त्रिपाठी, अमित श्रीवास्तव, सुरेन्द्र जायसवाल, रविकांत जायसवाल, डा. बिन्दु सिंह, पुजारी रामचन्द्र मिश्र, ओम प्रकाश पाण्डेय, देवेन्द्र पाण्डेय, अजय जायसवाल सहित सैकड़ों लोग भी उपस्थित रहे।
