
जौनपुर। जनपद में इस समय हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं की रोकथाम, शीघ्र बरामदगी व पशु तस्करी की रोकथाम हेतु आरक्षी अधीक्षक वीपी श्रीवास्तव के आदेशानुसार जनपद के सभी थाना पुलिस सक्रिय है जिसके क्रम में शाहगंज पुलिस ने कांशीराम आवास वाले मोड़ के पास आजमगढ़ मार्ग के अहिरौला पड़ाव मोड़ के पास दो व्यक्तियों को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह चोरी की दो मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में खड़े थे। पुलिस के अनुसार पकड़े गये लोगों मे अर्जुन प्रजापति पुत्र मुन्नी लाल प्रजापति निवासी सुरिस थाना शाहगंज व मुन्ना उर्फ रणजीत गौतम पुत्र रामचन्द्र निवासी ठकठौलिया थाना शाहगंज हैं जिनके खिलाफ धारा 41, 411, 414, 419, 420, 467, 468 के मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार उनकी निशानदेही पर एक स्पेलेंडर नम्बर यूपी 50 एच-1915, एक बजाज प्लेटिना नम्बर यूपी 45 जे-9002, एक स्पेलेंडर प्रो नम्बर यूपी 50 एच-2519, एक पैशन प्लस नम्बर यूपी 50 एच- 7618, एक प्लेटिना बजाज नम्बर यूपी 62 एम’8115 बरामद हुआ।